PM Kisan 20th Kist List Out | पीएम किसान 20वीं किस्त के ₹2000 इन किसानों को नहीं मिलेंगे, अपात्र किसानों की सूची जारी, यहां से चेक करें
PM Kisan 20th Kist List Out: अगर आप भी पीएम किसान योजना के तहत हर साल मिलने वाली ₹6000 की राशी का इंतजार करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। सरकार अब योजना की 20वीं किस्त यानी ₹2000 की राशी जल्द जारी करने जा रही है। लेकिन इस बार कुछ किसानों को ये राशी नहीं मिलेगी।
कारण यह है कि सरकार ने अब अपात्र किसानों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी लिस्ट भी बनाई जा रही है। ऐसे में अगर आपकी जानकारी या दस्तावेज अधूरे हैं, तो आपको इस बार की किस्त से हाथ धोना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप समय रहते जांच कर लें कि आप पात्र हैं या नहीं। वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।
20वीं किस्त के ₹2000 इनको नहीं मिलेंगे
PM Kisan 20th Kist List Out:पीएम किसान के 20वीं किस्त के 2000 रूपये की राशि उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनके दस्तावेज और विवरण पूरी तरह से सही और अपडेटेड हैं। अगर किसी किसान की e-KYC नहीं हुई है, बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, या भूमि का रिकॉर्ड विवाद में है, तो ऐसे किसान इस बार की किस्त के लिए अपात्र माने जाएंगे।
इसके अलावा जिन किसानों के परिवार में कोई व्यक्ति आयकर देता है, पेंशनर है या सरकारी पद पर है, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। अगर एक ही परिवार में पहले से कोई सदस्य इस योजना का लाभ ले रहा है, तो अन्य सदस्य अपात्र हो सकते हैं। सरकार का उद्देश्य यही है कि सही और जरूरतमंद किसानों तक ही यह राशी पहुंचे।
20वीं किस्त के ₹2000 कब मिलेंगे?
PM Kisan 20th Kist List Out:पीएम किसान की 20वीं किस्त को लेकर फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख तो नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एक बड़े कार्यक्रम में 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं।
बता दे कि पिछली किस्त फरवरी 2025 में आई थी और अब जुलाई खत्म होने को है, तो अगस्त की शुरुआत में ही अगली किश्त आने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर अपने सभी जरूरी कार्य पूरा कर लिया है और आपका बैंक खाता आधार से लिंक है तो निश्चित ही यह राशि आपके खाते में जमा हो जाएगी।
PM Kisan Beneficiary List कैसे देखें?
PM Kisan 20th Kist List Out:सबसे पहले तो आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। आधिकारिक वेबसाइट में जाने पर अब आपको सबसे पहले ‘Farmers Corner’ का सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है। इसके बाद बेनिफिशियरी लिस्ट का विकल्प मिलेगा जिसमें आपको क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको पूछे जाने वाले सभी आवश्यक जानकारी को चयन करना है।
इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है क्लिक करने के साथ ही एक नए पेज पर लिस्ट खुलेगी जिसमें आप अपना नाम चेक करें। यदि लिस्ट में आपका नाम होता है तो ही आपको 20वीं किस्त की राशि दी जाएगी, अन्यथा आप लाभ सेवंछित रहेंगे। यदि लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आप 20वीं किस्त के लिए अपात्र हैं ऐसे में आपको सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने होंगे।