PM Kisan Yojana: इस दिन खत्म होगा इंतजार! 22वीं किस्त के 2-2 हजार पर बड़ा अपडेट; चेक करें लेटेस्ट स्टेटस
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) का इंतजार जल्द खत्म होगा। कृषि मंत्रालय होली से पहले, 4 मार्च 2 …और पढ़ें
नई दिल्ली। PM Kisan Yojana 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। किसानों के खाते में DBT के जरिए सीधे 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे पहले किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी हुई थी।
21वीं किस्त के दौरान बहुत से किसानों के खाते में तकनीकी समस्या के चलते पैसे नहीं आए थे। ऐसे में उन किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। आइए जानते हैं कि आखिर पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लेटेस्ट स्टेटस क्या है।
PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि कृषि मंत्रालय ने किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजने के पूरी तैयारी कर ली है। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों की मानें तो होली से पहले किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जा सकते हैं।
इस बार होली का त्योहार 4 मार्च को पड़ रहा है। यानी किसानों के खाते में बुधवार 4 मार्च 2026 से पहले पीएम किसान योजन की वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment Date) ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालांकि, अभी इस पर कृषि मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
PM Kisan Yojana 22nd installment: कैसे चेक करें स्टेटस?
आप अपनी 22वीं किस्त का स्टेटस नीचे दिए गे प्रोसेस को फॉलो करके देख सकते हैं।
- PM किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: pmkisan.gov.in।
- “फार्मर कॉर्नर” पर जाएं।
- “बेनिफिशियरी स्टेटस” पर क्लिक करें।
- अपना आधार, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
- यहां आपको अपना ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और किस्त का स्टेटस दिखेगा।
किन किसानों की रुक सकती है 22वीं किस्त?
जिन किसानों ने अपना eKYC पूरा कर लिया है, जिनके बैंक अकाउंट आधार कार्ड (UID कार्ड) से लिंक हैं, और जिनके जमीन के रिकॉर्ड PM किसान पोर्टल पर रजिस्टर हैं, वे इस स्कीम का फायदा पाने के हकदार हैं।
यह सुनिश्चित करने के लिए eKYC को अनिवार्य कर दिया गया है कि PM किसान योजना का लाभ बिना किसी बिचौलिए के, सीधे लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में पहुंचे। अगर आपने अभी तक eKYC नहीं की है तो जल्द से जल्द इसे कर लें ताकि आपके खाते में 22वीं किस्त का पैसा आ सके। ईकेवाईसी न करने पर आपकी किस्त अटक सकती है।
PM Kisan Yojana क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) केंद्र सरकार की एक योजना है जो पूरे भारत में किसानों को फाइनेंशियल मदद देती है। इस योजना के तहत, योग्य किसानों को हर साल ₹6,000 मिलते हैं, जो ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं। यह पैसा सीधे किसान के बैंक अकाउंट में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए ट्रांसफर किया जाता है।